चेकिंग के दौरान देशी पिस्टल व चाकू के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
चेकिंग के दौरान देशी पिस्टल व चाकू के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
संतकबीरनगर। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दो नफर अभियुक्तगण अमित कुमार उर्फ अंगद यादव पुत्र बृजभान यादव निवासी मझगावा थाना महुली, वीरेन्द्र यादव उर्फ टेढे पुत्र परशुराम निवासी सेहड़ा निकट घघसरा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को एक अवैध देशी पिस्टल, एक अवैध चाकू व जामा तलाशी के दो मोबाईल तथा एक मोटर साईकिल के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 524/2026 धारा 3/4/7/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया तथा बरामद बाईक को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लालबिहारी निषाद, सिपाही कृष्णानन्द शाह, दीवान सम्पूर्णानन्द यादव, रि०का0 अमित कुमार प्रथम, रि0का0 मोहित कुमार, रि0का0 रोहित कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

