चालक की लापरवाही से कुर्थिया चौराहे पर ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगो को रौंदा

Jul 27, 2026 - 19:59
चालक की लापरवाही से कुर्थिया चौराहे पर ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगो को रौंदा

चालक की लापरवाही से कुर्थिया चौराहे पर ट्रक ने एक ही परिवार के चार लोगो को रौंदा
- दादा-दादी, नाती और पोते को ट्रक ने रौंदा मचा चीख पुकार 
- घटना की सूचना पर पहुंचे जनप्रतिनिधि बढ़ाया ढाढस 
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी कांटे अन्तर्गत ग्राम कुर्थिया चौराहे के पास नेशनल हाईवे के किनारे सोमवार की सुबह एक ही परिवार के चार लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। ये सभी घर के बाहर बैठे हुए थे तभी तेज रफ्तार ट्रक आया। चारपाई पर बैठे दादा-दादी, नाती और पोते को रौंदता हुआ घर में घुस गया। ट्रक की रफ्तार तेज थी। ऐसे में किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी पृयाशंू राय अपने सहयोगियो के साथ मौके पर पहुंच गये। घटना स्थल पर कोहराम मचा था घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियो को दी गयी। सूचना मिलते ही एसपी संदीप कुमार मीना, डीएम आलोक कुमार, एएसपी सुशील कुमार सिंह सीओ प्रियम राज शेखर कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे मय फोर्स मौके पर पहुंचकर ट्रक के नीचे शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि हादसा सुबह 5ः30 बजे भोर में बस्ती-खलीलाबाद हाइवे पर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ। घटना में लालजी 62वर्ष, उनकी पत्नी ज्ञानमती 60वर्ष, पोते आदर्श 12वर्ष और नाती सत्यम 6वर्ष की मौत हो गई। शुरुआती जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुर्थिया चौराहे के पास हाईवे के किनारे लालजी पुत्र गनपत का दो कमरे का मकान है। मकान में आगे की ओर टीनशेड लगा रखा है। परिवार में पत्नी ज्ञानमती के अलावा बेटा अनिल, बहू लक्ष्मी और पोता आदर्श था। बड़ी बेटी प्रेमलता की शादी राजेश निवासी पकरी आराजी, थाना दुधारा के साथ हुई है। अनिल शहर में ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल की गाड़ी चलाते हैं। लालजी लंबे समय पैरालाइज हैं। वो चल फिर नहीं सकते। लिहाजा टीनशेड के नीचे चारपाई पर ही लेटे रहते थे। रविवार की शाम को उनकी बेटी प्रेमलता उन्हें देखने अपने बेटे सत्यम के साथ पहुंची थी।

प्रेमलता ने रोते हुए बताया सुबह मम्मी-पापा चारपाई पर बैठे थे। अंदर कमरे में सो रहा भतीजा आदर्श और बेटा सत्यम भी उठकर बाहर आ गया। दोनों मेरे चारपाई पर लेटकर मोबाइल देखने लगे। इस बीच ट्रक ने सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर एडिशनल एसपी, सीओ, कोतवाल और ट्रैफिक इंस्पेक्टर परमहंस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी भिजवाया। ट्रक को क्रेन से निकलवाकर कब्जे में ले लिया है। ट्रक मुरादाबाद के नंबर पर रजिस्टर्ड है। प्रेमलता ने बताया मैं घर के पास ही हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। तभी हादसा हो गया। पापा की शव के टुकड़े जमीन से चिपक गए। ट्रक ड्राइवर नशे में था। सुबह-सुबह शराब पीकर कौन गाड़ी चलाता है। उसने मेरे परिवार को मारा है। वो हत्यारा है मुझे मेरे बच्चों की लाश के बदले उसकी लाश चाहिए। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि ट्रक चालक एवं खलासी की तलाश के लिए पुलिस लगा दी गयी है। जल्दी ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। घटना स्थल की खबर सुनकर क्षेत्रीय बिधायक अंकुर राज तिवारी सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गये। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952