घर में घुसकर हमलाः महिलाओं पर बरसी लाठियां, एक का हाथ टूटा, दूसरी गंभीर
घर में घुसकर हमलाः महिलाओं पर बरसी लाठियां, एक का हाथ टूटा, दूसरी गंभीर
मेंहदावल/संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर में गुरुवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दबंगों का एक समूह लाठी-डंडों से लैस होकर एक घर में घुस आया और महिलाओं पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हिंसक वारदात में एक महिला का हाथ टूट गया, जबकि दूसरी के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़िता अंजना पत्नी विजय लाल के मुताबिक, शाम के समय वह अपने घर पर जेठानी शोभा और शकुन्तला के साथ मौजूद थीं। तभी गांव के ही कुछ लोग अचानक घर पर आ धमके और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला और बिगड़ गया और आरोपितों ने एकजुट होकर मारपीट शुरू कर दी। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अंजना का बायां हाथ टूट गया, जबकि शोभा देवी के सिर पर लाठी लगने से गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात काबू में किए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पुलिस में तहरीर दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
