घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग करे सुनिश्चित- थानाध्यक्ष 

Feb 19, 2026 - 16:53
घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग करे सुनिश्चित- थानाध्यक्ष 

घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग करे सुनिश्चित- थानाध्यक्ष 
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को थाना परिसर में युपी 112 (पीआरबी112) पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा किये। बैठक के दौरान आपातकालीन कॉल पर त्वरित कार्यवाही, रिस्पॉन्स टाइम में सुधार तथा घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने पीआरडी टीम को निर्देशित करते हुए कहे कि प्रत्येक सूचना पर निर्धारित मानक समय के भीतर घटनास्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता/पीड़ित के साथ शालीन व्यवहार करते हुए समस्या का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण करें। संवेदनशील प्रकरणों में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। ड्यूटी के दौरान वाहन, वायरलेस सेट एवं अन्य उपकरणों की कार्य शीलता सदैव सही रखें। बीट क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। थानाध्यक्ष महुली ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। रिस्पॉन्स टाइम में सुधार एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि थाना महुली पुलिस क्षेत्र वासियों को आश्वस्त करती है कि आपातकालीन स्थिति में 112 डायल करने पर शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952