ग्राम प्रधान गुड्डू सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, सात बेटियों को विवाह में उपहार में दिए फ्रिज
ग्राम प्रधान गुड्डू सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, सात बेटियों को विवाह में उपहार में दिए फ्रिज
संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली की ग्राम सभा बकहा के ग्राम प्रधान व युवा समाजसेवी गुड्डू सिंह ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। ग्राम प्रधान ने गांव की सात बेटियों के विवाह में उपहार स्वरूप एक-एक फ्रिज भेंट कर अपनी दरियादिली दिखाई। बकहा गांव में रहने वाली सात बेटियों का विवाह इसी माह तय है। परिजन बेटियों की शादी में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए हर संभव इंतजाम में जुटे थे। जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान गुड्डू सिंह को हुई तो वे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने तत्काल सात फ्रिज मंगवाए और सभी बेटियों को विवाह में सहभागिता दर्ज कराते हुए उपहार स्वरूप भेंट कर दिए। उपहार पाकर बेटियों के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने कहा कि महंगाई के दौर में ग्राम प्रधान का यह सहयोग उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पूरे गांव और क्षेत्र में गुड्डू सिंह के इस नेक कार्य की सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान पहले भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। उनके इस कार्य से समाज में सकारात्मक संदेश गया है। ग्राम प्रधान गुड्डू सिंह ने कहा कि बेटियां सबकी साझा होती हैं। उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस अवसर ग्रामबाशी व आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
