ग्राम प्रधान कमहरिया के कार्यकाल को ग्रामीणो ने सराहा

Jun 7, 2026 - 19:23
ग्राम प्रधान कमहरिया के कार्यकाल को ग्रामीणो ने सराहा

ग्राम प्रधान कमहरिया के कार्यकाल को ग्रामीणो ने सराहा
-इण्टर लाकिंग, नाली, पेंशन, विधवा पेंशन का ग्रामीणो को प्रधान ने दिलाया लाभ
मेंहदावल/संतकबीरनगर। विकास खंड मेहदावल अंतर्गत ग्रामसभा कमहरिया के ग्राम प्रधान अब्दुल्लाह खान ने अपने पांच साल के कार्यकाल में बहुत सारे विकास कार्य करके दिखा दिया कि जनप्रतिनिधि होना बहुत बड़ी बात नहीं है जनप्रतिनिधि बनकर जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधि का धर्म होता है ग्राम प्रधान अब्दुल्लाह खान ने विकास कामो को अमली जामा पहनाकर यह साबित कर दिया है कि चुनाव तो जीता जा सकता है मगर जो जनप्रतिनिधि विकास का कार्य करेगा वही सम्मानित जनता के दिलों पर राज करेगा एक सवाल के जवाब में ग्राम प्रधान अब्दुल्लाह खान ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि गांवों के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे मेरे पांच साल के कार्यकाल में जो काम शेष बचे हैं मेरी कोशिश रहेगी कि 6 महीने के अंदर सभी कार्यों को पूरा कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मेरे ग्राम पंचायत में अब कोई भी रास्ता ऐसा नहीं है जहां सी सी रोड या इंटरलॉकिंग का कार्य न हुआ है जितने भी इंडिया मार्का हैंड पंप खराब पड़े थे उनको रिबोर और मरम्मत करा दिया गया है साथ ही साथ सार्वजनिक स्थानों पर सम्मानित जनता को बैठने के लिए सीमेंट की बेंच रखवा दिया गया है गांवों की सभी सड़कों और गलियों में लाईट लगवा दिया हूं जिससे आज मेरे गांवों में रात में इतना उजाला रहता है कि जैसे दिन में धूप खिली हो साफ सफाई के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि मेरी ग्राम पंचायत साफ स्वच्छ रहे रोज सफाईकर्मी अपने निर्धारित समय पर पहुंचकर सफाई का कार्य करता है इसकी देखरेख में खुद करता हूं हमारे गांवों की सम्मानित जनता को किसी तरह की कोई समस्या न हो इस बात का विशेष ध्यान रखता हूँ। अंत में उन्होंने ग्राम पंचायत की सम्मानित जनता से अपील किया कि अगर आपकी कोई भी समस्या हो तो आप बेहिचक मुझसे कहिये मेरा दरवाजा हमेशा आपके लिए खुला मिलेगा और साथ ही साथ मै आप लोगों का आभारी हु कि आपलोग पांच साल मेरे साथ कदम से कदम मिलकर चले और मेरा भरपूर सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952