ग्राम पंचायत रमवापुर मिश्र कोटे के चयन में धांधली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कोटे के चयन में धांधली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
-अपने घर से तीन लीगो का नाम देकर सप्लाई स्पेक्टर की मिली भगत से करवा लिया कोटे का चयन
सन्तकबीनगर। विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत रमवापुर मिश्र में सैकड़ो संख्या में पहुंचे रमवापुर मिश्र गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में जमकर मनमानी की जा रही थी जिससे सालों पहले कोटा निरस्त कर दिया गया है लेकिन सप्लाई स्पेक्टर मेहदावल की मिली भगत से बिना किसी को कोई जानकारी दिए आनन फानन में कोटे का चयन कर दिया गया। जिससे ग्रमीण नाराज होकर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कराकर और स्वयं फर्जी तरीके से हस्ताक्षर बनाकर अपने नाम से कोटे का चयन करवा लिया। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद राय, सोनू तिवारी, मनीष मिश्रा, अनुज मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा, अनिल, राज किसोर उपाध्याय, महेस गौतम, मोल्हू, रामराज, गुल्लुल, सुभाष राय, ओमप्रकाश, सुभागी देवी, बेचन, रामदास, गेना, आरती, ऊषा, शिवराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
