गैर इरादतन हत्या के मामले में दो अभियुक्त को पुलिस नें किया गिरफ्तार
गैर इरादतन हत्या के मामले में दो अभियुक्त को पुलिस नें किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 1137/2025 धारा 105/115(2)/352/351(3)/3(5) भा0न्या0सं0 में वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र रमेश निवासी दुर्गानगर, 108 गौशाला मार्ग, बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद, निखिल सिंह पुत्र आत्मा सिंह निवासी हरिरामपुर थाना गौरा बाजार जनपद देवरिया हालमुकाम बरदहिया बाजार, जनता मार्ग थाना को0 खलीलाबाद को शनिवार को मंझरिया ब्यारा रोड़, रेलवे क्रासिंग के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि 6 दिसम्बर 2025 को वादी पीर मोहम्मद पुत्र स्व0 सोहरत अली निवासी बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि उनके भतीजे जान मोहम्मद पुत्र स्व0 सैदा हुसैन के साथ गिरफ्तार अभियुक्तगण नें कसैला गाँव के पास मारपीट की थी जिसके उपरान्त मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उनके भतीजे की मृत्यु हो गयी थी।
बीते 7 दिसम्बर 2025 को घटना में संलिप्त अभियुक्तगण प्रियांशु सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह उर्फ सुरेन्द्र सिंह निवासी कसैला थाना को0 खलीलाबाद, श्रेयाँश पाण्डेय पुत्र अष्टभुजा पाण्डेय निवासी कोलूहा थाना महुली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया था, गिरफ्तारी के क्रम में अभियुक्तगण उपरोक्त को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। ’इस दौरान उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, सिपाही बलराम यादव, विनय कुमार यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
