गैर इरादतन के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
गैर इरादतन के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
-जमीन विवाद का मामला दिवानी में पेन्डिग है कब्जेदारी को लेकर इसी रंजिश में 16 अपै्रल को मारपीट हुआ था
सेमरियावा/संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस नें सोमवार को गैर इरादतन के मामले में चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। मु0अ0स0 153/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस की अबतक की तमामी विवेचना बयान वादिनी मुकदमा, निरीक्षण घटना स्थल, बयान मजरूब, अवलोकन पीएमआर आदि से मृतक मजरुब मो0 हुसैन पुत्र मुन्सीदार ग्राम परसा झकरिया थाना दुधारा के सर मे गम्भीर चोट लगने व खून का थक्का जम जाने तथा कोमा में जाने के कारण मृत्यू का होना पाया गया। मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य के आधार पर जुर्म धारा 105 बीएनएस का अपराध का होना पाये जाने पर जुर्म धारा 105 बीएनएस की बढोतरी की गयी। दिनाकं 20.अपै्रल 2026 को उपनिरीक्षक रामकुशल सिंह मय हमराह सिपाही अमरजीत यादव व अनिल यादव व पुजा जायसवाल के रवाना शुदा मु0अ0स0 153/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 105, 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु ग्राम परसा झकरिया पहुंचा की जरिये दूरभाष मुखबिर खास ने सूचना दिया कि आपके मुकदमे से संबंधित अभियुक्त गण इस समय घर पर मौजूद हैं आपस में बातचीत कर रहे हैं जो कहीं जाने की फिराक में है अगर जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर विवेचक मयहमराह कर्मचारी गण के प्रस्थान कर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त गण के घर पर पहुंचा घर पर मौजूद व्यक्तियों से नाम पता बारी बारी से पूछा गया तो अपना नाम अजीजुन्निशा पत्नी रोजन, किताबुन्निशा पत्नी नसरुद्दीन, इमजीबुल्लाह पुत्र चिरकुट, साहिल पुत्र साजिद साकिनान परसा झकरिया थाना दुधारा बताएं जिन्हें अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 14.25 बजे माननीय उच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया गिरफ्तार अभियुक्तों से घटना के बारे मे गहनता से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त मजीबुल्लाह पुत्र चिरकुट ने बताया कि साहब जमीन की कब्जदारी को लेकर विवाद है जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है उसी जमीन के विवाद को लेकर दिनांक 16 अपै्रल 2026 को 3ः00 बजे दिन में मारपीट हुई थी उसी मारपीट की घटना में मैं तथा मेरा नाती साहिल पुत्र साजिद व पटीदार अजीजुनिशा पत्नी रोजन व किताबुंनिशा पत्नी नसरुद्दीन शामिल थे उसी मारपीट में अभियुक्त मजीबुल्लाह ने बताया कि साहब मेरे हाथ में डंडा था जिससे मैं ही मोहम्मद हुसैन पुत्र स्वर्गीय मुंशी राजा के सिर पर मार दिया था जिससे वह बेहोश होकर गिर गया और हम लोग भाग गए अभियुक्त मजीबुल्लाह से डंडे के बारे में पूछा गया तो अपने घर में जाकर एक लकड़ी का डंडा और कहा कि साहब यह वही डन्डा है जिससे मैंने मोहम्मद हुसैन पुत्र स्वर्गीय मुंशी रजा के सिर पर मारा था उक्त लकड़ी के डंडा को कब्जा पुलिस में लेकर मौके पर ही सील सर्वमोहर कर नमूना मोहर तैयार किया गया तत्पश्चात उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण व गिरफ्तार सुदा अभियुक्तगण के थाना हाजा आये। अभियुक्तगण उपरोक्त का मेडिकल मुआयना की कार्यवाही कराते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
