गनवरिया-लोहरसन मार्ग पर दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर 

Jun 8, 2026 - 18:42
गनवरिया-लोहरसन मार्ग पर दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर 

बेलहर थाना क्षेत्र के गनवरिया-लोहरसन मार्ग पर सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, प्रियांशु (पुत्र सुनील कुमार वर्मा) अपनी मोटरसाइकिल से गनवरिया से लोहरसन की ओर जा रहा था। दूसरी मोटरसाइकिल पर जुनैद (पुत्र शमसुद्दीन) अपनी मौसी के साथ कुल्हड़िया से गुलहरिया (थाना मेहदावल) की ओर जा रहा था। गनवरिया-लोहरसन मार्ग पर सांथा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा-लोहरसन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीसरे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल पहुंचाया गया। वहां के डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बेलहर थाना प्रभारी हरिकेश भारती ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952