गणतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व का है दिन- जय चौबे 

गणतंत्रता दिवस पर हमे मिली थी पूर्ण आजादी- उदय प्रताप चतुर्वेदी 

Jan 27, 2026 - 18:48
गणतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व का है दिन- जय चौबे 

गणतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व का है दिन- जय चौबे 

संतकबीरनगर। विकास खण्ड नाथ नगर क्षेत्र के एस आर इण्टर नेशनल एकेडमी प्रांगण में गणत्रंतता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक दिग्विजय नाराण उर्फ जय चौबे नें ध्वजारोहण किया। इस दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं व अभिभावको को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए गर्व का दिन है। यह पर्व हमें अमर बलिदानियों की शहादत की याद दिलाता है और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होने कहा कि उन्ही बलदानियों के याद में प्रत्येक वर्ष विद्यालय व सरकारी कार्योलय सहित सभी सार्वजनिक स्थलो पर गणतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाता है। सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि 26 जनवरी सन 1950 को देश में संविधान लागू किया गया था। इसी दिन हम सभी लोग पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुए थे।

-गणतंत्रता दिवस पर हमे मिली थी पूर्ण आजादी- उदय प्रताप चतुर्वेदी 

उन्होने कहा कि आज भारत तकनीकी युग में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है, जिसे मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। एसआर इण्टरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि देश को आजाद कराने में जो पूर्वजो नें कठिन संघर्ष किया है। उसे कभी भूला नही जा सकता। नेता जी सुबाष चन्द्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद, पंडित राम प्रसाद बिसमिल, भगत सिंह, जैसे महापुरूषो नें देश की जनता को जागरूक करके आजादी दिलाने का कार्य किया है। उन सभी महापुरूषो के त्याग को लोग हमेशा स्मरण करते रहते है।

-अमर शहीदो के पदचिन्हो पर चलने का करे कार्य -राकेश चतुर्वेदी

डाक्टर रत्नेश मिश्र ने कहा कि देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदो के पद चिन्हो पर हम सभी को चलना चाहिए। तभी सच्ची श्रद्धांजली मानी जायेगी। इस अवसर पर सहप्रबंधक प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, सह प्रबंधक मनोज पांडेय निहाल चंद्र पांडेय, अंकित पाल, अजय मिश्र, प्रेम प्रकाश पांडेय, एस.एन. शुक्ला, दिग्विजय यादव, हरिश्चन्द्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952