कैंची से जानलेवा हमले के मामले में तीन पर केस एक गिरफ्तार

Nov 27, 2025 - 17:30
कैंची से जानलेवा हमले के मामले में तीन पर केस एक गिरफ्तार

कैंची से जानलेवा हमले के मामले में तीन पर केस एक गिरफ्तार
-बेलहर थाना क्षेत्र के दुर्गजोत की घटना


बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के दुर्गजोत में एक मोबाइल की दुकान में मंगलवार की शाम मारपीट हो गई थी जिसमें दुकान संचालक पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया गया था जिसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा एक आरोपित को गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया।

दिए गए तहरीर में आदित्य विश्वकर्मा पुत्र राम अजोर विश्वकर्मा निवासी ग्राम भटौली ने लिखा है कि मेरा भतीजा एक मोबाइल रिपेयरिंग एवं बिक्री की दुकान दुर्गजोत चैराहे पर खोला है। मंगलवार को प्रतिदिन की तरह दुकान पर बैठा था देर शाम लगभग छह बजे किसी बात को लेकर दस बारह लोग गोलबंद होकर लाठी डंडा एवं धारदार हथियार लेकर दुकान में गालियां देते हुए घुस गये तथा मेरे भतीजे राकेश विश्वकर्मा को मारने पीटने लगे जान से मारने की नियत से पहुंचे अरसद व सोनू पुत्रगण छोटक निवासी मंझरिया ने कैंची उठा लिया सोनू ने भतीजे को पकड़ लिया और अरसद ने पेट में घोंप दिया। अन्य लोग दुकान में मारपीट करते रहे। जिसमें मेरा दूसरा भतीजा शुभम भी घायल हो गया।

 दुकान में रखा मोबाइल भी उठाकर पटक दिए और सब सामान क्षतिग्रस्त कर दिए घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे स्वजनों ने घायल राकेश विश्वकर्मा को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। उक्त मामले में बेलहर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।जिसमें से एक आरोपित अरशद हुसैन पुत्र सिराजुल ऊर्फ छोटे को गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952