कार की ठोकर से नाबालिग का टूटा पैर मुकदमा दर्ज
कार की ठोकर से नाबालिग का टूटा पैर
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम बगहिया निवासी मितेश कुमार पुत्र भोला प्रसाद नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि हमारी भतीजी आयुषी उम्र लगभग 10 वर्ष पुत्री रीतेश कुमार बीते 7 दिसम्बर 2025 को समय करीब 11.30 बजे दिन में पैदल सोनी होटल की तरफ बगहिया चैराहे से जा रही थी तभी अमर मणि के पेट्रोल पम्प के पास एक कार जिसका न0 यूपी 58 ए एल 2362 है पीछे से गलत साइड से आ कर तेजी एंव लापरवाही पूर्वक मेरी भतीजी आयुषी को जारदार टक्कर मार दिया। जिससे मेरी भतीजी को गम्भीर चोट आयी है। जिसका इलाज चल रहा है। मेरी भतीजी का दाहिना पैर टूट गया है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
