एसआईआर कार्याे का खण्ड विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
एसआईआर कार्याे का खण्ड विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
-बेलहर क्षेत्र में तेजी से चल रहा एस आई आर फार्म भरने की प्रक्रिया
-जांच में पहुंचे अधिकारी’ कार्याे में लाएं तेजी- पंकज सिंह एडीओ
बेलहर/संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर थाना क्षेत्र में इन दिनों एसआईआर फॉर्म भरने का अभियान तेजी से चल रहा है। यह प्रक्रिया निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने या संशोधित करने के उद्देश्य से की जा रही है। अमरडोभा बेलवा सेगर, समन्था, मनैतापूर, पिपरा प्रथम, पड़िया, औरहिया और मनैतापुर सहित कई गांवों में यह कार्य जोर-शोर से जारी है। अधिकारियों के सख्त निर्देशों के बाद सभी बूथों पर फॉर्म भरने का काम तेजी से निपटाया जा रहा है। इस अभियान में ब्लॉक अधिकारी, राजस्व कर्मी सफाई कर्मचारी और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप ने बताया कि बेलवा सेगर और समन्था के बूथ संख्या 126 व 27 पर अब तक लगभग 400 फॉर्म ऑनलाइन किए जा चुके हैं। बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकत्री मधुसिंह और कमला देवी रीता, सुशीला, सुनीता देवी, ने बताया कि फॉर्म भरने में काफी मेहनत और समय लग रहा है, लेकिन अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। वहीं, बूथ पर पहुंचे ग्रामीण विपिन सिंह, प्रेमशंकर और रामसूरत ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम सूची से न छूटे, इसलिए वे फॉर्म भरने और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इंतजार कर रहे हैं।
वहीं खण्ड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा एडीओ पंचायत पंकज सिंह क्षेत्र में भ्रमण प्रतिदिन जायजा लिया जा रहा है समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
