एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में रोजगार मेले का आयोजन आगामी 19 मार्च को
एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में रोजगार मेले का आयोजन आगामी 19 मार्च को
संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आगामी 19 मार्च 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक, हीरालाल रामनिवास पी०जी० कालेज खलीलाबाद में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनियां डिक्सन टेक्नोलॉजी, अमेजॉन इण्डिया, पेरेग्राइन सिक्योरटी, यमुना, इडस्ट्रीज, शिवशक्ति एग्रीटेक लि०, एस०बी०आई० लाईफ एन्सूरेंश एल०आई०सी० संत कबीर नगर, उ०प्र० परिवहन निगम, श्री राम फाइनेंस एवं उमोजा मार्केट प्लस टेक्नोलॉजी प्रा०लि० आदि प्रतिभाग कर रही हैं। उक्त मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, एवं आई०टी०आई०, आदि में उत्तीर्ण होने चाहिए।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहाँ उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु प्रतिभागियों को कोई मार्ग-व्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
