एक अभियुक्त व बाल अपचारी को मोबाईल व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ किया गिरफ्तार

Dec 7, 2025 - 18:29
एक अभियुक्त व बाल अपचारी को मोबाईल व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ किया गिरफ्तार

एक अभियुक्त व बाल अपचारी को मोबाईल व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ किया गिरफ्तार


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में थाना बेलहरकला पुलिस नें मु0अ0स0 303/2025 धारा 304;2द्धए 317;2द्धए 3;5द्ध बीएनएस थाना बेलहरकला के मामले में एक अभियुक्त प्रिन्स पाण्डेय पुत्र अजीत कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम भरतपुर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती व एक बाल अपचारी को झुड़िया पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। बीते 3 दिसम्बर 2025 को थाना बेलहरकला पर वादिनी शारदा पुत्री त्रिलोकीनाथ निवासी झुड़िया थाना बेलहरकला नें दो अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध करमाकला मोड़ के पास से मोबाइल छिनकर भाग जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बेलहरकला पुलिस नें रविवार को उक्त अभियुक्त व बाल अपचारी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय रवाना किया। पूछताछ में अभियुक्त नें बताया कि थाना मेहदावल अन्तर्गत फरदहाँ में उसका ननिहाल हैए बीते 3 दिसम्बर 2025 को वह अपने मोटरसाईकिल हीरो स्पेलेण्डर यूपी 51 बीडब्लू 7922 से अपने ननिहाल फरदहाँ आया था तथा अपने मामा के लड़के के साथ योजना बनाकर सांयकाल एक लड़की जो साईकिल से मेहदावल रोड से करमा कला की तरफ आ रही थीए उससे मोबाईल रेडमी 5जी छीन लिया था। गिरफ्तार करने वालो में जाबाज दरोगा धर्मेन्द्र कुमार मिश्राए दीवान विजय कुमार सिंहए सिपाही रवीन्द्र निषाए प्रवीन तिवारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952