एएसपी नें मकर संक्रांति मगहर मेला का किया निरीक्षण
एएसपी नें मकर संक्रांति मगहर मेला का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मगहर मेला के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मेला प्रबंधन समिति तथा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर मेला अवधि के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी निर्देशित किया कि मेला स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा श्रद्धालुओं को सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
