ई.रिक्शा की टक्कर से दो बाइकें भिड़ीं चार घायलए एक की हालत गंभीर

Oct 14, 2025 - 19:16
ई.रिक्शा की टक्कर से दो बाइकें भिड़ीं चार घायलए एक की हालत गंभीर

ई.रिक्शा की टक्कर से दो बाइकें भिड़ीं चार घायलए एक की हालत गंभीर


.बेलहर ब्लाक के चमनगंज चैराहे पर हादसाए चालक फरार


संत कबीर नगर। जिले के बेलहर विकास खंड के चमनगंज चैराहे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ई.रिक्शा की लापरवाही के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। ई.रिक्शा ने ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दीए जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ गई। इस भीषण टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 प्रत्यक्षदर्शियों और घायल लोगों से मिली जानकारी के अनुसारए घटना उस समय हुई जब चमनगंज चैराहे के पास एक ई.रिक्शा ने जल्दबाजी में एक बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की और उसे जोरदार टक्कर मार दी।

 टक्कर लगते ही बाइक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वह सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गया। हादसे में घायल हुए लोगों ने पूछताछ में बताया कि ई.रिक्शा की टक्कर के कारण ही बाइक अनियंत्रित हुई। घायलों में से एक बाइक सवार नंदौर गाँव का निवासी बताया जा रहा है

 जबकि दूसरा बाइक सवार तेनुआ डाड का रहने वाला है। हादसे के तुरंत बादए मौका पाकर ई.रिक्शा चालक अपना वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गयाए जहाँ गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952