आधा दर्जन छात्रो नें एक को पीटा, पुलिस से शिकायत
आधा दर्जन छात्रो नें एक को पीटा, पुलिस से शिकायत
मगहर/संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चैकी अन्तर्गत कस्बे में स्थित इंटर कालेज में अध्ययन करने वाले कक्षा नौ के छात्र को मंगलवार को दोपहर में चार पांच छात्रों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना के सम्बन्ध में परिजनो ने चैकी प्रभारी को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। नगर पंचायत मगहर के काजीपुर निवासी रियाज अहमद खां का पुत्र रय्यान खां संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ता है।उसके साथ एक अन्य रय्यान नामक छात्र पढ़ता है। उससे किसी बात को लेकर दूसरे छात्रों से विद्यालय में विवाद हो गया था। जिसमें रय्यान खां विवाद का बीच बचाव करा दिया। उसके बाद मनबढ़ छात्रों ने स्कूल से बाहर निकलने की धमकी दी थी। जब विद्यालय की छुट्टी हुई उसके बाहर निकलने पर उसे चार पांच लड़के मुंह पर गमछा बांध कर एवं हाथ में पंच, कड़ा से पहन कर पहुंचते ही हमला कर दिए। जिससे रय्यान खां को सिर में काफी छोट लगने से लहूलुहान हो गया। इस बीच हमलावार छात्र मौका पा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर घायल छात्र के परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए और चैकी प्रभारी को तहरीर दे कर कारवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में चैकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने बताया कि पीड़ित पिता से तहरीर मिली है।जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
