अम्बेडकर मूर्ति को अराजक तत्वों ने किया खंडित
अम्बेडकर मूर्ति को अराजक तत्वों ने किया खंडित
-बेलहर पुलिस अराजक तत्वो में क्यो नही लगा पा रही लगाम?
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थानाक्षेत्र के कुशहरा गांव में 7 व 8 जनवरी की रात अराजक तत्वों नें डा० भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति खंडित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया और देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तथा सीओ सर्वदवन सिंह मेंहदावल के समझाने-बुझाने और मूर्ति लगवाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इससे पहले बीते 26 नवंबर को थाना क्षेत्र के मनैतापुर में भी मूर्ति खंडित करके झाड़ियों में फेंक दी गई थी। लेकिन अभी दो माह बीत चुका अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। बेलहर थाना क्षेत्र के कुशहरा गांव निवासी राम सरन पुत्र बरसाती ने दी गई तहरीर मे लिखा है कि ग्रामीणों के सहयोग से सड़क के किनारे सात वर्ष पूर्व लगाई गई डा० भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति को रात मे अज्ञात लोगों द्वारा खंडित कर दिया गया। इससे गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित करने की मांग की गई है। ग्रामीणो की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि “अराजक तत्व किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में आक्रोश व तनाव का माहौल बना हुआ है। इस वर्ष आखिर दो महीने के भीतर दो मूर्ति खंडित की गई। बेलहर पुलिस अराजक तत्वो पर आखिर लगाम क्यो नही लगा रही है? बताते चलें कि मनैतापूर में लगभग दो माह बीतने के बाद भी खंडित अम्बेडकर मूर्ति के अराजकता करने वाले व्यक्तियों पर आज तक कोई करवाई अभी तक बेलहर पुलिस द्वारा नहीं की गई।
दूसरी घटना ग्राम पंचायत कुसहरा गांव में बीती रात पुनः अम्बेडकर मूर्ति को अराजक तत्वों के व्यक्तित्वयो द्वारा पुनः तोड़ दिया गया जिसको लेकर लोगों में आक्रोष व्याप्त है। इस मौके पर पूर्व प्रधान कुशहरा पुल्लुर प्रसाद, बसपा नेता राजेन्द्र प्रसाद आजाद, हीरालाल चैधरी मोतीलाल गौतम, सोनू गौताम, श्यामू भारती, दिलजान भारती, अरविंद भारती ,हीरा लाल भारती, राकेश कुमार, बबलू गौतम,पंकज गौतम, अजय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, राजू कुमार, रामसेवक भारती, अमरेश चैधरी, लालबहादुर चैहान सहित अनेकों लोग मौजूद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
2
Sad
0
Wow
0
