अम्बेडकर की मूर्ति खंडित कर झाड़ियों में फेंकी, गांव में तनाव
अराजक तत्वों ने अम्बेडकर की मूर्ति खंडित कर झाड़ियों में फेंकी, गांव में तनाव
बेलहर/संतकबीरनगर। बुधवार को बेलहर थाना क्षेत्र मैनतापुर गांव में अराजक तत्वों द्वारा अम्बेडकर की मूर्ति खंडित कर झाड़ियों में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया और देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। बेलहर थाना क्षेत्र के मैनतापुर गांव निवासी गंगाराम पुत्र अलगू ने दिया तहरीर मे लिखा है कि गांव के बौद्ध विहार मे बाबा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित है।
रात मे अज्ञातो के द्वारा बाबा साहब के मूर्ति को खंडित कर झाड़ झगाड़ मे फेक दिया है। ग्राम प्रधान शरवन यादव सहित अन्य ग्रामीणो की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष बेलहर अनिल कुमार ने कहा कि “अराजक तत्व किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में खंडित अवस्था में मूर्ति देखी, जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में आक्रोश व तनाव का माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
