अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार सहित दो को रौंदा हालत गंभीर
अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार सहित दो को रौंदा हालत गंभीर
अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार सहित दो को रौंदा हालत गंभीर
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के अजावं-मुडियारी मार्ग पर ग्राम कोटली के निकट एक अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचकर घायलों को निकट के अस्पताल नाथनगर पहुंचा। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम डहरौली निवासी 55 वर्षीय नेकपाल पुत्र राम फेर मंगलवार की देर शाम अजांव चैराहे से सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहा था जैसे ही वह केवटली गांव के पास रोड पर पहुंचा कि पीछे से एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे जोरदार ठोकर मार दी जिससे वह सड़क पर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया पिकअप सवार के भागते समय एक अन्य मोटरसाइकिल सवार भी चपेट में आ गया। जिससे वह भी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर जब तक लोग पहुंचते पिकअप लेकर चालक फरार हो गया दोनों घायलों को आसपास के लोगों और परिजन पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया है घटना की लिखित सूचना थाने पर दे दी गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

