अनाज लदा ट्रेलर पलटा
अनाज लदा ट्रेलर पलटा
अनाज लदा ट्रेलर पलटा
मेंहदावल/संतकबीरनगर। शुक्रवार को बीएमसीटी मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय प्रवेश द्वार के सामने देर सायं अनाज लदी अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर पलट गई। जिसमें चालक को मामूली चोट लगी। ट्रेलर टड़वरिया चैराहे से एक गल्ला व्यापारी के यहां से गन्ना लादकर करमैनी की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाराखाल दुर्गा मंदिर के पास स्थित राजकीय महाविद्यालय के सामने ही एक जानवर को बचाने के चक्कर में वाहन चालक ट्रेलर पर अपना नियंत्रण खो बैठा। और वहीं पर पलट गया। ट्रेलर पर लदा पूरा का पूरा गल्ला सड़क किनारे गड्ढे में खिसक कर गिर गया। गल्ला व्यापारी ने बताया कि गड्ढे में पानी सूख गया था, नहीं तो पूरा का पूरा गेहूँ भीग गया होता। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचें और ट्रेलर में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकालने के बाद उनका प्राथमिक उपचार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचें गल्ला व्यापारी ने अपना गल्ला गड्ढे से बाहर सुरक्षित निकलवाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
