67 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
67 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस नें अवैध शराब निर्माण, बिक्री व परिवहन के सम्बन्ध में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ग्राम भिखारीपुर के घाघरा नदी माझा क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें 10 कुंतल अवैध लहन को नष्ट करते हुए 67 ली0 अवैध देशी कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक नफर अभियुक्त रामभवन पुत्र स्व0 बंशीलाल को किया गिरफ्तार। उक्त अभियक्तों के खिलाफ पुलिस नें मु0अ0सं0 540/25 धारा 274 बीएनएस व धारा 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, चैकी प्रभारी जगदीशपुर विनोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी सुनील यादव, मुकेश कुमार, अभिषेक यादव, अनिल प्रसाद, अनिल कुमार साहनी, रवि चैरसिया, महेन्द्र निषाद, रजनीश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
