55 लाख की अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़
55 लाख की अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़
- बखिरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 किग्रा पौधों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पौनी में छापेमारी कर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अली हुसैन पुत्र सई मोहम्मद निवासी ग्राम पौनी थाना बखिरा को उसके मकान से सटे खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 33 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे (जड़, फल व फूल सहित) बरामद किए गए,
जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। घटना बीते 26 फरवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पौनी में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान से सटे खेत में अफीम का पौधा उगाया है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बखिरा पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई और मौके से अभियुक्त को 33 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, दीवान उमेश यादव, मोहन प्रसाद चैधरी, महेन्द्र कुमार शर्मा, अमित सिंह, सिपाही संजीव यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
