26 दिसम्बर तक हर हाल में करें पूर्ण- आलोक कुमार
उन्होंने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाताओं का नो मैपिंग एवं अनकलेक्टेबल फार्म को बी0एल0ओ0 के माध्यम से चेक किया जाना है। उक्त कार्य की अवधि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 26 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण किये जाने हेतु निर्धारित की गयी है।
26 दिसम्बर तक हर हाल में करें पूर्ण- आलोक कुमार
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाण पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कार्यक्रम जारी किए गये हैं। उन्होंने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाताओं का नो मैपिंग एवं अनकलेक्टेबल फार्म को बी0एल0ओ0 के माध्यम से चेक किया जाना है। उक्त कार्य की अवधि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 26 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण किये जाने हेतु निर्धारित की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यों को समय से पूर्व पूर्ण कराए जाने हेतु विधानसभावार/बूथवार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व समीक्षा हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
