25 हजार के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वांछित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु00सं0 203/2024 धारा 379, 120बी भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 25 हजार रुजार के ईनामियां वांछित अभियुक्त अकबर पुत्र मो0 याकूब निवासी परदेशवा थाना कोतवाली खलीलाबाद को मगहर हाईवे काला गेट के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण विदित हो कि बीते 15 मार्च 2024 को वादी मुकदमा महेंद्र कुमार चैधरी पुत्र स्व0 कृष्ण मोहन चैधरी निवासी शिवनगर कॉलोनी थाना कोतवाली खलीलाबाद के थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बावत अज्ञात द्वारा बीते 14 मार्च 2024 को वादी की दो गायों को चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 203/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया था।
दौरान विवेचना पुलिस नें अभियोग से सम्बन्धित दो अदद चोरी की गाय मय पिकअप के अभियुक्त तौफीक हुसैन पुत्र राजमुन निवासी परदेशवा थाना कोतवाली खलीलाबाद को मय चाकू के एचआरपीजी कॉलेज के पास हाईवे से गिरफ्तार किया तथा अभियुक्तगण तौफीक हुसैन पुत्र राजमुन, अकबर पुत्र याकूब, असलम खान पुत्र याकूब, आबिद अली पुत्र यासीन निवासीगण ग्राम परदेसवा थाना कोतवाली खलीलाबाद का नाम प्रकाश में आया। साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की गई। अभियोग उपरोक्त में शेष अभियुक्त गण के विरुद्ध आरोप पत्र बीते 11 दिसम्बर 2024 को प्रेषित की गयी तथा वांछित अभियुक्त अकबर पुत्र याकूब उपरोक्त के विरुद्ध आंशिक विवेचना प्रचलित थी तथा इसके उपर 25 हजार रुजार का ईनाम घोषित था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, चैकी प्रभारी मगहर मनीष जायसवाल, सिपाही प्रशान्त विक्रम सिंह, विशाल कुमार सिंह, कृष्णनारायण गोंड, अनिल कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
