25 हजार का इनामी अपराधी चढ़ा महुली पुलिस के हत्थे 

Dec 24, 2025 - 18:04
25 हजार का इनामी अपराधी चढ़ा महुली पुलिस के हत्थे 

25 हजार का इनामी अपराधी चढ़ा महुली पुलिस के हत्थे 


-पिछले 4 वर्षो से पुलिस को चकमा देकर बचता रहा इनामी अपराधी 


नाथनगर/संतकबीरनगर। पिछले 4 वर्षो से पुलिस को चकमा देकर विभिन्न धाराओं में वांछित 25 हजार का इनामी अपराधी बुधवार को आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया। जिसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे घर पकड़ अभियान के तहत थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय को बुधवार को सूचना मिलते ही हरकत में आगये। पुलिस क्षेत्राअधिकारी धनघटा को जानकारी देने के बाद थानाध्यक्ष महुली ने अपने हमराहिओं व दरोगा प्रेम कुमार मिश्रा ,नागेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल सम्स तबरेज, अरविंद यादव ,अभिषेक सिंह के साथ थाना क्षेत्र के ही महुली शनिचरा मार्ग पर ग्राम सिक्टहा पुलिया के निकट इनामी अपराधी के मौजूद होने की सूचना पर पहुंचकर घेरा बंदी कर लिया।

 इस दौरान वह भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वह भागने में असफल रहा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूंछ ताछ के दौरान उसने अपना नाम राशिद पुत्र मकसूद साकिन छितही थाना महुली बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि इसके ऊपर 2022 में 419, 420 467, 468 ,471 ,120 बी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उसके बाद वर्ष 2023 में धारा 174 का मुकदमा दर्ज किया गया था तभी से यह फरार चल रहा था। जिसके ऊपर 25 हजार का इनाम रखा गया था। पुलिस के कड़ी मेहनत के चलते बुधवार को उसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया थानाध्यक्ष के इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों तथा अपराधी तत्वों में खलबली मची हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952