हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 190/2026 धारा 115(2),352,351(3),191(2),191(3),333,109(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामबहादुर पुत्र बिन्देश्वरी निवासी ग्राम भैसासेहरी थाना कोतवाली खलीलाबाद को बीते 2 अप्रैल 2026 को उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। मालूम हो कि बीते 24 मार्च 2026 को वादी रामप्रताप पुत्र सुदेश्वरी निवासी भैसासेहरी थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर दिया गया कि आवेदक व उनकी पत्नी व पुत्री को बीते 23 मार्च 2026 को अभियुक्त उपरोक्त द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज व सरिया से मारपीट करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वालो में चौकी प्रभारी कांटे उमाशंकर त्रिपाठी, दरोगा रामजतन प्रजापति, दीवान हरिप्रकाश, सिपाही संजय प्रसाद, जय किशन गोंड, चन्द्रशेखर यादव की भूमिका सराहनीय रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
