हत्या के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
हत्या के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किय। थानाध्यक्ष बखिरा ने बताया कि बीते 10 अगस्त 2026 को पीड़िता नें थाना बखिरा पर तहरीर दिया कि गिरफ्तार अभियुक्त नें पीड़िता की भतीजी के साथ विदाई की बात को लेकर गले पर चाकू से वार कर घायल कर देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मु0अ0सं0 307/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अमन उर्फ मुजीब पुत्र स्व0 खानू ग्राम मितौली थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी को मंगलवार को नन्दौर से बखिरा जाने वाली रोड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश यादव, सिपाही सूरज रावत मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

