स्कूल चलो अभियान की रैली का हुआ आगाज 

Apr 1, 2026 - 17:05
स्कूल चलो अभियान की रैली का हुआ आगाज 

स्कूल चलो अभियान की रैली का हुआ आगाज 
संतकबीरनगर। शैक्षिक सत्र 2026-27 के आगाज जनपद में स्कूल चलो अभियान की रैली को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद जनार्दन यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद के साथ आसपास के विद्यालयों के लगभग अधिक से अधिक बच्चों द्वारा हाथों में तख्ती लेकर जनमानस को जान जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान की रैली का आगाज किया गया। रैली का नेतृत्व कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रैली का उद्देश्य शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालय तक पहुंचना है, रैली की संमाप्ति जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के परिसर में हुई जहां पर स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा खलीलाबाद द्वारा कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद पर बच्चों का स्वागत विद्यालय में मिठाई खिलाकर किया गया साथ ही बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तिक का वितरण किया गया।

 कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह हमारे लिए बड़े अफसोस की बात है कि इतने वर्षों में भी हम अपनी साक्षरता दर को शत प्रतिशत नहीं पूर्ण कर पाए, हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम इस वर्ष शासन की मनसा के अनुरूप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में शत-प्रतिशत साक्षरता दर को प्राप्त करेंगे। परिषदीय विद्यालयों को शत प्रतिशत विद्यालय बनाने हेतु अपना योगदान दें। खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद में ने अपने उद्बवोधन में अभिभावकों एवं शिक्षकों का आह्वान किया कि नीपुुण विद्यालय एवं नामांकन में अपना व्यक्तिगत समय एवं सहयोग दें, जिससे जनपद में शत प्रतिशत नामांकन प्राप्त किया जा सके। विद्यालयों को कॉन्वेंट की टक्कर देने योग्य बनना चाहिए, जिससे कि हम समाज के सबसे निचले तपके तक को भी उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सके। जनपद में मुख्यमंत्री विद्यालय योजना प्रारंभ हो चुका है इसके तहत एक कंपोजिट विद्यालय जो कक्षा 1 से 12 तक संचालित होगा एक ही परिसर में बनाया जा रहा है शीघ्र अतिशीघ्र कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को शत-प्रतिशत उच्चीकृत किए जाने का प्रयास किया जा रहा है हमें बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि एक बालिका के शिक्षित होने का तात्पर्य पूरे परिवार के शिक्षित होने से है। इसी क्रम में जनपद स्तर के कार्यक्रम के साथ-साथ विकास क्षेत्र स्तर पर भी खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान की रैली निकालते हुए बच्चों को निशुल्क पाठ पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंद्रेश पांडेय जिला व्यायाम शिक्षक द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन फुल टाइम पार्ट टाइम शिक्षक शिक्षिकाएं, कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद के अध्यापिकाएं सहित जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952