स्ंतकबीरनगर डीएम ने पचपोखरी गांव के सफाई कर्मी को किया निलम्बित
स्ंतकबीरनगर डीएम ने पचपोखरी गांव के सफाई कर्मी को किया निलम्बित
बेलहर/संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आयोग के निर्देश के क्रम मे सर्व प्रथम बघौली ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय औरही के बूथों पर बीएलओ को दावे आपत्तियां प्राप्त किया जाने हेतु विशेष अभियान दिवस में बूथ संख्या-151,566 एवं 567 निरीक्षण मे बीएलओ उपस्थित मिली। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय जामडीह पर पहुंचे वहा पर मौजूद बीएलओ से दावे आपत्ति के बारे मे जानकारी ली। उसके बाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी पहुंच कर एसआईआर मे दावे आपत्ति के बारे मे जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चो का बौद्धिक क्षमता भी जांची। इस दौरान शिक्षक ने जानकारी दिया कि छ महीने से सफाई कर्मी न आने की जानकारी दिया। इस पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से डीपीआरो मनोज कुमार को तैनात सफाई कर्मी को निम्बित करने का आदेश दिया है। उसके बाद ग्राम प्रधान अब्दुल कय्यूम ने बच्चो आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र मे बनाने के दौरान परेशानियों के बारे मे अवगत कराया। उस पर उन्होंने ने कैम्प लगवाने का निर्देश दिया है। उसके बाद गांव मे बने खेल मैदान सहित अन्य विकास कार्यो की समीक्षा भी किया। इस दौरान निधि श्रीवास्तव शिक्षक, प्रधान अब्दुल कय्यूम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
