सोनी होटल के सामने ट्रक की चपेट में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, चालक घायल
सोनी होटल के सामने ट्रक की चपेट में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत, चालक घायल
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एनएच-27 स्थित सोनी होटल के सामने मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठी महिला ट्रक के पहिए के नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान श्यामा त्रिपाठी पत्नी अंगद त्रिपाठी भिनखिनी कला थाना महुली के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि वह अपने बहन के बेटे के साथ गोरखपुर दवा लेने गई थी और लौटते समय हादसा हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे, चौकी प्रभारी इण्डस्ट्रीयल एरिया धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी गौसपुर धर्मनाथ यादव तथा यातायात निरीक्षक परमहंस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये दोनो तरफ की गाड़िया रोक दी गयी। पुलिस चौकी मगहर तक जाम लग गया। पुलिस नें तत्काल शव को कब्जे में ले लिया तथा घायल युवक को एंबूलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनो की चीख पुकार से हालात खराब होते देख पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर कंन्ट्रोल में किया। समाचार लिखे जाने तक गाड़ियों का दोनो तरफ से आवागमन शुरू हो गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
