सेराज खान बने संतकबीरनगर के जिला महासचिव
सेराज खान बने संतकबीरनगर के जिला महासचिव
सेराज खान बने संतकबीरनगर के जिला महासचिव
-पार्टी कार्यालय खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष इरशाद आलम ने सौंपा मनोनयन पत्र
संतकबीरनगर। वार्ड नंबर 11 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी सेराज खान को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संतकबीरनगर जिले का जिला महासचिव मनोनीत किया गया। मंगलवार को खलीलाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष इरशाद आलम के नेतृत्व में सेराज खान को मनोनयन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिलाध्यक्ष इरशाद आलम ने कहा कि सेराज खान एक जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि उनके जिला महासचिव बनने से संगठन और अधिक मजबूत होगा।नवनियुक्त जिला महासचिव सेराज खान ने कहा कि “पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर मैं पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूत करना और जनता की आवाज को मजबूती से उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में साकिब अंसारी (जिला पंचायत सदस्य), वलीउल्लाह नदवी, शमशाद आलम, मो. शफीक, अरमान चैधरी बाबूलाल गौतम, विधानसभा अध्यक्ष मो. अलीम, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
