सूर्या एकेडमी प्रवेश के लिए प्रत्येक दिन सैकड़ो की संख्या में पहुंच रहे अभिभावक व छात्र
आगामी 24 अप्रैल से कक्षा 11 की संचालित होंगी कक्षाए- प्रधानाचार्य
-कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओ को मिलेगा टेबलेट
-सूर्या एकेडमी प्रवेश के लिए प्रत्येक दिन सैकड़ो की संख्या में पहुंच रहे अभिभावक व छात्र
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। विद्यालय प्रबंधन नें घोषणा किया है कि कक्षा 11 (प्रथम वर्ष) की नियमित कक्षाएं आगामी 24 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान में नामांकन को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कराकर सीटें सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से इस वर्ष भी एक विशेष पहल के तहत 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां बीते 2 अप्रैल से ही सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं और प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जो छात्र अभी तक नामांकन नहीं करा सके हैं, वे शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी, इसलिए समय पर प्रवेश लेना आवश्यक है जिससे छात्र सत्र के पहले दिन से ही अपनी पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के शुरू कर सकें। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सूर्या एकेडमी में प्रवेश के लिए प्रत्येक दिन अभिभावक व छात्र बड़ी संख्या में पहुंच रहे और स्कूल प्रबंधन की तारीफ कर रहे है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
