सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुष्पवर्षा व तिलक लगाकर छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत
सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुष्पवर्षा व तिलक लगाकर छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत
-योग्य शिक्षको के द्वारा छात्र-छात्राओं को मिलेगी बेहतर सुविधा- डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी
-छात्रो के बेहतर भविष्य की प्रबंध निदेशिका ने किया कामना
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में गुरुवार को कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। सूर्या एकेडमी पहुंचे उत्साहित छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं में जाकर अपना पठन पाठन कार्य शुरू कर दिया। वहीं सूर्या ग्रुप के एमडी डॉ.उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर नये सत्र की कक्षाओं को वेल क्वालिफाइड शिक्षकों द्वारा शुरू कराया। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नये सत्र की क्लास में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने नए सत्र की शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित दिखे अध्यापकों के साथ शपथ लेते हुए छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर से परीक्षा परिणाम में जिले में बेहतर अंक लाने का वादा किया।
एमडी डॉ.उदय प्रताप चतुर्वेदी व प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान एमडी डॉ.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए हम लगातार योग्य शिक्षकों द्वारा उन्हें शिक्षित कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि समय का सदुपयोग और निश्चित लक्ष्य बनाकर आप लगातार मेहनत करते रहे। निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि आज नये सत्र से कक्षा शुरू होने से छात्र काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि सूर्या एकेडमी लगातार बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत है। सूर्या एकेडमी में पूरी उर्जा के साथ शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को बेहतर भविष्य की लिए शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
