सीडीओ की अध्यक्षता में युवा उद्यमिता विकास पर कार्यशाला सम्पन्न

Sep 24, 2026 - 18:37
सीडीओ की अध्यक्षता में युवा उद्यमिता विकास पर कार्यशाला सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में युवा उद्यमिता विकास पर कार्यशाला सम्पन्न
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में डी0पी0आर0सी0 हॉल, विकास भवन में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, एवं समाधान समिति संस्था, लखनऊ के सहयोग से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में 400 से अधिक लाभार्थियों की कैरियर काउंसलिंग की गयी। उक्त कार्यशाला में मुकेश वार्ष्णेय, बैंकिंग एक्सपर्ट, पुनीत चन्द्रा, हेड ट्रेनर, नॉलेज पार्टनर, समाधान, लखनऊ एवं अमन कुमार, रिजनल कोऑडिनेटर, नॉलेज पार्टनर, समाधान, लखनऊ द्वारा प्रथम पाली में विश्व विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, इंजीनियरिंग कालेजों, स्टार्ट-अप इन्क्यूवेशन केन्द्रों, आई0टी0आई0, पॉलीटेक्निक आदि के अन्तिम वर्ष, पास आउट छात्रों, अन्य सम्भावित लाभार्थियों के मध्य योजना का प्रस्तुतिकरण करते हुये अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को सी0एम0 युवा से जोड़ने की कार्यवाही की गयी।।

कार्यक्रम को सम्बोधित करने हुये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए प्रोत्साहित किया गया कि मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान उ०प्र० सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजनान्तर्गत समस्त प्रदेश में प्रति वर्ष 1 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं रोजगार उन्मुक्ता हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रारम्भ किया गया है, यह योजना युवाओं के रोजगार हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। जिससे जनपद के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित होगें। उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा द्वारा अपने सम्बोधन में सी०एम०युवा के बारें में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया तथा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य 1600 के सापेक्ष 1409 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको को अग्रसारित किया जा चुका है।

जिसमें से 503 आवेदन पत्र स्वीकृत हो चुके है, तथा वितरण 508 वितरण हो चुके है। जिला अग्रणी प्रबन्धक द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि बैंक स्तर से उक्त योजना के अन्तर्गत प्राप्त आनलाईन पत्रों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किये जा रहे है। इस अवसर पर विनोद कुमार वर्मा उपायुक्त उद्योग, पवन सिन्हा अग्रणी जिला प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, उदय नारायण प्रधानाचार्य, आई०टी०आई० मेंहदावल, नीरज कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जितेन्द्र कुमार गौतम सहायक आयुक्त उद्योग, उद्योग विभाग के आशीष कुमार सिंह, विशाल श्रीवास्तव, सुश्री जया राना, सुश्री पुष्पा देवी, सी0एम0 युवा फेलोज, धनश्याम पाण्डेय, डिस्ट्रिक मैनेजर रैम्प, समस्त जिला बैंक समन्वयक जनपद स्तरीय अधिकारीगण, संत कबीर नगर एवं भारी संख्या में जनपद के नव उद्यमी युवा आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952