सीजीएल में ऑल इंडिया में 357 रैंक हासिल कर जसवंत बने कस्टम इंस्पेक्टर, गांव में खुशी की लहर

Apr 9, 2026 - 17:50
सीजीएल में ऑल इंडिया में 357 रैंक हासिल कर जसवंत बने कस्टम इंस्पेक्टर, गांव में खुशी की लहर

सीजीएल में ऑल इंडिया में 357 रैंक हासिल कर जसवंत बने कस्टम इंस्पेक्टर, गांव में खुशी की लहर
- महुली थाना क्षेत्र के रैनियां गांव निवासी हैं जसवंत पटेल 
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के रैनिया गांव निवासी होनहार छात्र जसवंत पटेल ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यूपीएससी सीजीएल परीक्षा में ऑल इंडिया मे 357 रैंक हासिल कर कस्टम इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। जसवंत पटेल के पिता ध्रुव चन्द्र चौधरी गुजरात में प्राइवेट भंगार की काम करते हैं। जसवंत पटेल की एक बहन है। जो लखनऊ स्वास्थ्य विभाग में है, और मां के साथ रहती हैं। पिता सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। जसवंत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बस्ती जिले से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने सपनों को साकार करने के लिए लखनऊ का रुख किया। जहां उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की। लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर जसवंत ने यह मुकाम हासिल किया। कस्टम इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। उनकी सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य युवा भी प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस उपलब्धि पर गांव में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। समाजसेवी रविन्द्र नाथ तिवारी, विद्युत कर्मी शेष नाथ चौधरी, नरसिंह चौधरी, राम सिंह, अजय, सुनील, धर्म राज, रवि चंद पांडेय, राजेंद्र चौधरी अंकित पांडेय सहित अनेक लोगों ने उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं, और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952