सीओ मेंहदावल नें कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गोष्ठी
सीओ मेंहदावल नें कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गोष्ठी
संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह नें थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी की उपस्थिति में थाना बखिरा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित किया। गोष्ठी के दौरान कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, प्रभावी गश्त, श्रावण मास के दृष्टिगत मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जनसुनवायी, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ मेंहदावल नें सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करें, आमजन के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए नियमित भ्रमण एवं प्रभावी पुलिसिंग करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

