सीएम योगी विधायक गणेश चौहान का बढ़ा गये कद 

Jun 25, 2026 - 20:03
सीएम योगी विधायक गणेश चौहान का बढ़ा गये कद 

सीएम योगी विधायक गणेश चौहान का बढ़ा गये कद 
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ धनघटा विधान सभा क्षेत्र के बैजूनाथ धाम में आकर 475 करोड़ की लागत से 139 विकास परियोजनाओ का लोकार्पण करके विकास तरजीह दिया वही विधायक गणेश चन्द्र चौहान का कद भी बढ़ा गये। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने गणेश चन्द्र को उर्जावान विधायक कहकर आगे का रास्ता और मजबूत कर दिया। मुख्यमंत्री के आने से द्वाबा क्षेत्र के लोगो जहा संजीवनी मिली वहीं विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा। श्री चौहान ने कहा कि इसके पूर्व की सरकारो में क्षेत्र के विकास के नाम पर धन का बंदरबाट हुआ लेकिन भाजपा सरकार में समाज के सभी वर्गो के लिए जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिल रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को शिव जी की मुर्ति भेटकर स्वागत किया।  

मुख्यमंत्री के आर्शिवाद से क्षेत्र का हो रहा विकास- गणेश चन्द्र चौहान 


धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशिर्वाद से क्षेत्र का समुचित विकास हो रहा है। श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की देन है कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सभी जाति धर्म के लोगो के विकास योजनाओ का लाभ आसानी से मिल रहा है। श्री चौहान ने धनघटा क्षेत्र के जनता को आश्वस्त किया की क्षेत्र में जो जरूरी काम बचे है सभी को तत्काल पूरा कराया जायेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को धनघटा विधान सभा क्षेत्र के बैजूनाथ धाम में अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारो ने इस क्षेत्र की उपेक्षा किया है। जब कि वर्तमान सरकार करोड़ रूपये की सौगात देकर विकास को मुख्य धारा से जोड़ रही है। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि मै मुख्यमंत्री जी का सेवक हूॅ उनके आर्शीवाद से क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास हो रहा है। विधायक ने आगे कहा कि मै एक गरीब घर का बेटा हूॅ लेकिन जनता ने मुझे अपना आर्शीवाद देकर सेवा करने का जो अवसर दिया है उसमें मै कभी पीछे नही हटूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952