सीएम योगी नें डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया शुभारंभ

Jul 26, 2026 - 19:32
सीएम योगी नें डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया  शुभारंभ

सीएम योगी नें डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का किया  शुभारंभ
- मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 7.5 लाख से अधिक उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू का किया गया हस्तांतरण
- प्रभारी मंत्री, जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायकगण, डीएम, एसपी, की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- प्रभारी मंत्री नें 30 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का कार्ड प्रदान कर योजना का किया शुभारंभ 
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग के 7.5 लाख से अधिक शिक्षक एवं उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षण कार्मिकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा हेतु पंजाब नेशनल बैंक से एमओयू का निष्पादन, हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के समस्त सम्मानित शिक्षकों को सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा समाज की आधारशिला है इसके बिना देश एवं प्रदेश का सही मायने में विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत की सोच की आधारशिला शिक्षा ही है, शिक्षा की उपेक्षा कर हम एक विकसित राष्ट्र की कल्पना भी नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के ठीक पूर्व इसका शुभारंभ करते हुए उन्हें गौरव एवं आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, स्व वित्तपोषित विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के लगभग 10 लाख लोग इस व्यवस्था से आच्छादित होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को किसी भी दुर्घटना आदि की स्थिति में सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने हेतु आज पंजाब नेशनल बैंक से एमओयू साइन किया गया है। जिसके तहत हमारे शिक्षकों के साथ किसी भी घटना-दुर्घटना की स्थिति में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 1.5 करोड़ से 03 करोड़ तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधिगण सहित सभी अतिथिगणों एवं अधिकारीगणों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायकगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अधिकारीगण, शिक्षकगण सहित उपस्थित अन्य संभ्रांत नागरिकगणों द्वारा देखा और सुना गया।

 मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर जनपद के उच्च शिक्षा विभाग के 30 शिक्षकगणों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य कार्मिकों के समर्पण एवं उनकी भावनाओं का कद्र करते हुए आज मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा हेतु पंजाब नेशनल बैंक से एमओयू का निष्पादन व हस्तांतरण साइन करने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े समस्त कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में रोजगार, नवाचार, संस्कृति, संस्कार और आस्था सभी क्षेत्रों में मजबूती के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के 7.5 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य-सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिए जाने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त शिक्षकों व शिक्षक कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा समाज व राष्ट्र को नई दिशा देने वाले उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को इस योजना का लाभ देने पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त किया। विधायक धनघटा गणेशचन्द्र चौहान ने उच्च शिक्षा विभाग के उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षक गणों, उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों का हार्दिक अभिवादन करते हुए उच्च शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करने पर मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रभारी मंत्री सहित सभी विधायकगण, समस्त जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारीगणों, समस्त शिक्षकों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों से उपस्थित शिक्षक कार्मिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। उन्होंने सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ एवं शिक्षकों सामाजिक सुरक्षा हेतु पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू साइन करने के निर्णय के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 रोहित कुमार राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रवीण कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बस्ती मंडल प्रो0 जयप्रकाश सिंह, प्राचार्य हीरालाल पीजी कॉलेज प्रो0 बृजेश कुमार त्रिपाठी, डॉ0 मो0 शमीम प्राचार्य, प्रो0 आसाराम, डॉ0 संतोष कुमार चंद, डॉ0 प्रीति सिंह, डॉ0 आनंद कुमार पांडेय, डॉ0 प्रेमचंद, श्रवण कुमार कुशवाहा, नीलम श्रीवास्तव, सुनीता सिंह सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952