सीएम योगी का धनघटा की धरती पर स्वागत करने के लिए जन-जन तैयार- गणेश चौहान
सीएम योगी का धनघटा की धरती पर स्वागत करने के लिए जन-जन तैयार- गणेश चौहान
-मुख्यमंत्री के दौरे से विकास को मिलेगी नयी संजीवनी
-क्षेत्रीय विधायक ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का बारीकी से किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धनघटा आगमन पर स्वागत करने के लिए जन-जन पलके विछाकर तैयार बैठा है और लोगो को इस बात की उम्मीद जगी है कि सीएम योगी के आगमन से जिले को विकास को नयी सौगात मिलेगी। उक्त बाते धनघटा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने पत्रकारो से बातीचीत के दौरान कही। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास हो रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली, जैसी बुनियादी सुविधाओ को सरकार लगातार बढ़ावा दे रही है। श्री चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारे एक निवेदन पर द्वाबा के धरती पर आने का जो संकेत दिया वह दियारा क्षेत्र के लोगो के लिए किसी बड़े सौगात से कम नही है। उन्होने कहा कि धनघटा क्षेत्र के बैजूधाम में मुख्यमंत्री का आगमन आगामी 25 जून को होना निर्धारित है एैसे में प्रशासन अपनी तैयारी को युद्ध स्तर पर कर रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने खासा उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ में इस बात का उत्साह देखने को मिल रहा है कि मुख्यमंत्री का स्वागत कितना बेहतर हो यह हर कोई करने के लिए बेताब दिख रहा है। विधायक ने कहा कि धनघटा विधान सभा क्षेत्र ही नही जिले के तीनो विधान सभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए तैयार है। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी लगाव द्वाबा के धरती से बहुत पहले से है एैसे में उम्मीद जताया जा रहा है कि धनघटा विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी कुछ विकास का बड़ा खाका खीचेंगे। उन्होने कहा कि आगामी समय में बाढ़ की चपेट में द्वाबा हमेशा दबी रहती है एैसे में मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया जायेगा कि बाढ़ के समस्या से निजात मिले जिससे लोगो को राहत भरा जीवन जीने में आसानी हो। श्री चौहान ने कहा कि धनघटा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है उन्होने कहा कि मुझे उम्मीद है कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री जी का आर्शीवाद मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

