साइबर सेल थाना दुधारा टीम नें पीड़िता का 6810 रुपये कराया वापस
साइबर सेल थाना दुधारा टीम नें पीड़िता का 6810 रुपये कराया वापस
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को राहत दिलाने के क्रम में साइबर सेल थाना दुधारा पुलिस नें सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को सम्पूर्ण फ्राड का शत प्रतिशत 6810 रुपये की धनराशि वापस कराई। पीड़िता ने साइबर सेल थानाध्यक्ष दुधारा को ग्राम लोहरौली ठकुराई निवासी नीलम नें प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उन्होंने लोहरौली में अपने श्रृंगार की दुकान के लिए एचडीएफसी बैंक से लोन लिया था, अंतिम किस्त 6810 रुपये जमा करने के नाम पर एक व्यक्ति ने उन्हें झांसे में लेकर एक अन्य नंबर पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए थे, पैसे भेजने के बाद जब पीड़िता ने रसीद मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में पैसे मिलने से इनकार कर दिया। प्रार्थना पत्र मिलते ही साइबर सेल थाना दुधारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।
पुलिस टीम ने संबंधित बैंक और भुगतान गेटवे से संपर्क स्थापित कर ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया। पुलिस के तकनीकी हस्तक्षेप के कारण धोखाधड़ी की गई संपूर्ण धनराशि 6810 रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दी। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर नीलम नें संतकबीरनगर पुलिस की सराहना किया और कहा कि साइबर सेल थाना दुधारा पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की। इस दौरान उप निरीक्षक अनिल मिश्रा, कम्प्यूटर आपरेटर विवेक सिंह, आरक्षी संदीप यादव, आरक्षी ऋषिकेश यादव मौजूद रहे। पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में पैसा ट्रांसफर न करें। बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल मैसेज पर विश्वास न करें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर सेल को सूचित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
