साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर हेल्प हेस्क बेलहरकला नें 43 हजार रुपये की धनराशि कराया वापस
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर हेल्प हेस्क नें 43 हजार रुपये की धनराशि कराया वापस
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने में साइबर हेल्प हेस्क थाना बेलहरकला नें सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 43 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में वापस कराई। राजेन्द्र यादव पुत्र विजय बहादुर यादव ग्राम-मंझरिया पठान थाना बेलहर कला बीते 4 अपै्रल 2026 को खाते से अज्ञात कारण से पैसा कट गया था। पीड़ित नें साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराया था। जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना-बेलहरकला द्वारा 43 हजार रूपये वापस करा दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार, उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, सिपाही दीनानाथ, शैलेश यादव, वैष्णवी शुक्ला मौजूद रहे। जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
