सर्फ लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल
सर्फ लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल
संतकबीरनगर। सांथा-मेहदावल मार्ग पर करमा कलां मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे हल्की चोटें आई हैं। मेहदावल निवासी चालक मुबाशिर पिकअप में सर्फ लादकर बासी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सांथा-मेहदावल मार्ग पर करमा कलां मोड़ के समीप पहुंचा तभी सामने से ओवरटेक कर रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में गाड़ी से उसका नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज करवाया गया, इलाज करने के बाद डॉक्टर ने चालक को छोड़ दिया, गनीमत रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

