सपा कार्यालय पर कांशीराम जी को दी गई श्रद्धांजलि
कांशीराम जी ने समाज के शोषित, वंचित और दलित वर्गों को जागरूक कर उन्हें अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी।
सपा कार्यालय पर कांशीराम जी को दी गई श्रद्धांजलि
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को महानायक और सामाजिक न्याय के पुरोधा मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, जिला महासचिव विनोद यादव, मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय,वरिष्ठ सपा नेता खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने कांशीराम जी के संघर्षों और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के शोषित, वंचित और दलित वर्गों को जागरूक कर उन्हें अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी।
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव ने कहा कि कांशीराम जी ने सामाजिक समरसता और समानता की जो राह दिखाई, वही आज देश की सच्ची दिशा है। इस अवसर पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जावेद अहमद,रमेश चंद यादव,रामप्रीत यादव,मनोज यादव, राम सिंह यादव,शकुंतला यादव सुमित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
