सन्तकबीरनगर भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर खेली होली दी शुभकामनाएं
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर खेली होली दी शुभकामनाएं
सन्तकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं होली पर्व मनाया। एक दूसरे को अबीर गुलाल तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने लोगो से अपील किया कि होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से बनाएं जिससे किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व होली हमें आपस में मिलजुल कर मनाने का सीख देता है। उन्होंने कहा कि त्यौहार एक दूसरे के भीतर परस्पर प्रेम की भावना का विकास के लिये आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि होली प्यार मोहब्बत वह भाईचारे का त्यौहार है इसे किसी बिना किसी मतभेद और पवित्र भावना के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर जनपद जिस महापुरूष के नाम से जाना जाता है वे हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल रहें हैं। उनकी रचनाओं में भी एकता और अखण्डता का संदेश मिलता है। पूरी दुनिया जिस कबीर के विचारों से प्रेरणा लेने का प्रयास कर रही है वहां के नागरिकों को ज्यादा कुछ समझाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जनपद वासियों को होली पर्व की बधाई दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश पाण्डेय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय,भाजपा खेल संघ जिला अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ चिक्कन सिंह,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, मगहर पंचायत मगहर पूर्व अध्यक्ष संगीता वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डॉ सत्यपाल पाल,कपिल कनौजिया,विनोद पाण्डेय,गुड्डू वर्मा,अत्रेश श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
