संविधान दिवस के अवसर पर डीएम नें सभी अधिकारियों को संविधान के प्रस्तावना का दिलाई शपथ

Nov 26, 2025 - 17:12
संविधान दिवस के अवसर पर डीएम नें सभी अधिकारियों को संविधान के प्रस्तावना का दिलाई शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर डीएम नें सभी अधिकारियों को संविधान के प्रस्तावना का दिलाई शपथ


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नें उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिये। उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी अनुशरण पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, प्रशासनिक अधिकारी ब्रदी श्रीवास्तव, ईडीएम राकेश कुमार, ओएसडी राकेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952