संदीप कुमार मीना नें क्षेत्राधिकारी अमित कुमार को किया सम्मानित
संदीप कुमार मीना नें क्षेत्राधिकारी अमित कुमार को किया सम्मानित
संदीप कुमार मीना नें क्षेत्राधिकारी अमित कुमार को किया सम्मानित
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना बुधवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते हुए पुलिस विभाग की छवि को उज्ज्वल बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। यह प्रशस्ति पत्र क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को पूर्व में लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन, अथक परिश्रम और उच्च कोटि की प्रबंधन क्षमता प्रदर्शित करने के लिए श्रीमान् पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा दिया है। पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद के राजकीय कर्तव्यों के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
