संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव

Feb 19, 2026 - 16:56
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के परासी गनवरिया में एक अधेड़ की शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती हुई मिली है। उक्त मामले की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर बेलहर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया घटना की जांच की जा रही है। गुरुवार की सुबह परासी गनवरिया के सीवान में एक युवक फंदे से लटका हुआ था जिसे शौच के लिए ग्रामीणों ने देखा तो गांव वालों को सूचना दिया थोड़ी देर में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद युवक की पहचान मुन्नीराम पुत्र मंगल लोधी उम्र 50 वर्ष के रुप में हुई मृतक के पुत्र विकास लोधी ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि मेरे पिता मुन्नीराम सुबह आठ बजे घर से खाना खाने के बाद मजदूरी करने के लिए निकले थे थोड़ी देर बाद सूचना मिली की पेंड़ से लटका हुआ शव मिली है। उक्त घटना के बाद घर में कोहराम मच गया सभी रोने विलखने लगे घटना की जानकारी मिलने के बाद बेलहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध मे एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा

र्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952